पिहोवा, 11 जनवरी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की ओर से लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम करवाया गया। गुमथलागढू के निकट हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी भारत भूषण भारती ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। भारती ने कहा कि 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। हलके को तीन नए हाइवे अंबाला हिसार 152, 152 डी नारनौल और 152जी जलबेहड़ा की सौगात भाजपा सरकार ने दी।इसके अलावा पिहोवा को जिला बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं कमेटी के पास गई हुई है। जिस पर विचार किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने कहा की लोहड़ी प्राचीन पर्व है। कार्यक्रम करने के पीछे उनका प्रयास था कि सभी लोग मिलजुल कर इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाएं। उन्होंने कहा किमार्केट कमेटी के जरिए किसानों को सशक्त करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। किसानों को कृषि संबंधी लाभ की योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए किसान आईडी जेनरेट की जा रही है। इस फार्मर आईडी के जरिए फर्जी पंजीकरण रोक कर सीधा किसानों को लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर क्षेत्र के विकास को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा।किसानों को सुविधाएं देने के लिए जल्द ही अरूणाय रोड पर आधुनिक कृषि केंद्र की बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया जाएगा । जो लगभग बनकर पूरी हो चुकी है। इसमें कृषि से संबंधित सभी दफ्तर एक ही छत के नीचे होंगे। इसके अलावा सरकार ने अस्पताल की नई बिल्डिंग, भेरियां स्टेडियम में लगभग 13 करोड रुपए की लागत से नया इंडोर हाल और अन्य कई सौगातें क्षेत्र को दी हैं। कार्यक्रम में ढोल की थाप पर सभी ने मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, एडवोकेट शिव दर्शन मुरार, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, डॉ. सुदर्शन चुघ, रोटरी प्रधान डॉ, अमित अरोड़ा, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, रामधारी शर्मा, चेयरमैन जय सिंह पाल, गुरप्रीत कंबोज, गुरमेहर विर्क, हरगुण वड़ैच, रघबीर चट्ठा, जगत सिंह चंडीगढ फार्म, विनोद बंसल, सतीश भटेड़ी,चंद्रगुप्त मंगला, बंटी सिंगला आदि मौजूद रहे।
मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की ओर से लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व पर कार्यकम आयोजित
byअभिषेक पूर्णिमा
Bharat News 24
0
