गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे बने भाजपा आईटी सेल के जिला सह प्रमुख


अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 4 जुलाई। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे को भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल जिला कुरुक्षेत्र का सहप्रमुख नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए विकल कुमार चौबे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी तथा भाजपा आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख श्री गुलशन सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

   


विकल कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे।

   स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकल कुमार चौबे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें की विकल कुमार चौबे इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला सचिव, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। पार्टी संगठन के नाते उन्होंने पार्टी में प्रदेश व जिला स्तर पर अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post