सावन के 21वें दिन श्री संगमेश्वर मंदिर अरुणाय में शिवभक्ति में लीन हुए शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,

अरुणाय स्थित प्राचीन श्री संगमेश्वर मंदिर में आज सावन माह के 21वें दिन विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के उपरांत उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर भक्तों के साथ धार्मिक वार्तालाप भी किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और "हर हर महादेव" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय श्रद्धालुओं ने पवन गुप्ता का मंदिर आगमन पर स्वागत किया और उनके साथ मिलकर भगवान शंकर की आराधना की। सावन के इस पावन अवसर पर शिवभक्ति से संपूर्ण अरुणाय क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जगीर मोर पंजाब महिला विग प्रधान कांता बंसल ,रोशन शर्मा, रमाकांत पांडे, पुरुषोत्तम गोस्वामी,राज कुमार शर्मा , दर्शन  गोस्वामी सहित अन्य भक्तजन भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post