भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें भाजपा कार्यकर्ता : बड़ौली

संजय वर्मा।
पिहोवा. 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भाजपा नेता हरिओम अग्रवाल के प्रतिष्ठान रामदूत उद्योग पर पहुंचे। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विकास गर्ग व अग्रवाल समाज के व्यापारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया । प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विकास गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब तक लाखों लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। भाजपा सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने में यह लोग अग्रणी स्थान पर रहेंगे। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विकास गर्ग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने व्यापारियों की समस्याओं को रखा I हरिओम अग्रवाल व विकास गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के लोगों ने शाल ओढ़ाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सोनू मंगला, नविन गर्ग, विजय डंग,अमित चक्रपाणि व संजय शर्मा बारु आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post