डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में तीन दिवसीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया
राजेश वर्मा।
पिहोवा,
प्रत्येक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य अपने छात्रों का कल्याण होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में छात्रों को मतदान के महत्व के विषय में जागरूक करवाने हेतु "मतदान का महत्व" विषय पर एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के छात्रों के द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के संयोजक डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि हमारे छात्र विद्यालय की गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते रहते हैं। एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के छात्रों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष नवीन शर्मा व महक छात्रा बी.ए. (तृतीय समेस्टर)ने भी छात्रों को मतदान का महत्व बताते हुए कहा की लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे प्रतिनिधियों को हम अपना मत देंगे, वैसे ही हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने आगामी चुनाव में सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
Tags
शिक्षा