पिहोवा,
डी.ए.वी. कॉलेज पिहोवा की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सात दिवसीय शिवर के चौथे दिन का शुभारंभ प्रार्थना और योगा अभ्यास के साथ किया गया| इसके उपरांत प्रातः कालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया| कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर गुरविंदर मक्कड़ ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को अपने जीवन में कौशल विकास को अपनाकर अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निखारने के टिप्स भी दिए| सायकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर आशीष चक्रपाणि, नगर पालिका अध्यक्ष पिहोवा रहे| उन्होंने अपने उच्च विचारों से बच्चों का मार्गदर्शन किया| उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और नैतिक शिक्षा के बारे में बताया| उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर लोगों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया| उन्होंने बताया कि सभ्य समाज के लिए सभ्य लोगों का होना बहुत जरूरी है| इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अशोक दहिया तथा डॉक्टर दीपिका उपस्थित रहे|