पिहोवा में पेयजल के नमूनों की जांच, जलजनित रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 16 जुलाई। स्वास्थ्य विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिहोवा शहर में जलजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल के नमूने लेकर उनकी जांच की गई।

                 इस अभियान के दौरान जे.ई. भूपेंद्र सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत भोला एवं मनदीप ने नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, पानी को ढककर रखने, आवश्यकता पड़ने पर पानी उबालकर पीने तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।

                  अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में दूषित पानी के सेवन से दस्त, हैजा, टायफाइड, पीलिया एवं अन्य जलजनित रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। 

                 इसलिए पेयजल की नियमित जांच की जा रही है तथा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के संदूषित पानी का उपयोग न करें। 

         यदि किसी व्यक्ति में दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें।

Previous Post Next Post