अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/पिहोवा, 3 जून : कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहबाद में करोबारी पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर सहित 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 31 मई 2026 की रात्रि को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शाहबाद के जलेबी पुल के पास अज्ञात हमलावरों द्बारा एक व्यक्ति पर गोली चलाई है। गोली लगने सुनील कुमार उर्फ़ बंटी वासी तंगौर हाल वासी शाहबाद घायल हुआ है जिसे पहले शाहबाद और बाद में मोहाली हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीन आफ क्राईम टीम द्बारा मौका का निरीक्षण करवाया गया।
मौका पर मौजूद पीड़ित के साथी संजीव कुमार वासी पाडलू की शिकायत पर थाना शाहबाद में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी थी। मामले कि गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने सीआईए-1 व 2 तथा सीआईए लाडवा की टीमों का गठन करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस की टीमों द्बारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 2 जून 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी की टीम ने मामले के आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
रंजिश में मोनू ने करवाया था जानलेवा हमला: सुनील कुमार
जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि रोबिन उर्फ मोनू भी मिट्टी और रेत का काम करता है। इसी बात को लेकर इन दोनों में आपस में रंजिश थी जिसके चलते आरोपी रोबिन उर्फ मोनू ने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित सुनील पर जानलेवा हमला करवाया था।
रैकी करने के बाद आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम।
जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले सुनील की रैकी की थी। आरोपियों ने पीड़ित और उसके ठिकानों की अच्छे से पहचान की थी। रैकी के दौरान आरोपियों ने अलग मोटरसाइकिल का प्रयोग किया था तथा वारदात के दिन अलग मोटरसाइकिल का प्रयोग किया था।
