चंडीगढ़। आज पंचकूला में हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी के पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश महिला सशक्तिकरण, सुशासन और समावेशी विकास के नए अध्याय लिख रहा है। महिलाओं को नेतृत्व, शिक्षा, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयास आज नए भारत की पहचान बन रहे हैं।मुझे विश्वास है कि डॉ. अर्चना गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊर्जा, नए उत्साह और जनसेवा के संकल्प के साथ और अधिक सशक्त होगा।
Tags
Haryana
