अभिषेक पूर्णिमा
ग्राम संधोली में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
पिहोवा 17 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्राम संधोली में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान भाजपा नेता सुशांत भारती ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सुशांत भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण की इस विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जगत मुस्तापुर, पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह (चुनियां फार्म), पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह संधोली, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार संधोली, वीरभान वाल्मीकि, सागर संधोली, विक्रम संधोली, वकील सारसा, मनीष ककराला तथा सतीश सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि देशहित और जनहित सर्वोपरि हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
