एक ही छत के नीचे मिल रही बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे विशेषज्ञ: डॉ. जे. एस. विर्क

अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बना चुका डॉ. जे. एस. विर्क हॉस्पिटल आज क्षेत्रवासियों के लिए भरोसे और बेहतर उपचार का पर्याय बनता जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव के कारण यह अस्पताल आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों की पहली पसंद बन चुका है।

अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक और गला), जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, यूरोलॉजी तथा हड्डी एवं जोड़ रोगों सहित विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे उन्हें बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. जसकरण सिंह विर्क ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। हड्डियों में कड़कने की आवाज आना, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में जकड़न, कमर दर्द, गर्दन दर्द और शरीर में लगातार दर्द जैसी समस्याओं को अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि कई बार ये लक्षण कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी या किसी गंभीर हड्डी एवं जोड़ रोग का संकेत हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत हड्डियों और स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। लोगों को अपने भोजन में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे, बादाम, तिल और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। इसके अलावा नियमित व्यायाम, योग, सुबह की धूप और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक है।

डॉ. विर्क ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, शरीर में अकड़न या हड्डियों से असामान्य आवाज आने जैसी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाना है। मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित चिकित्सा सुविधाएं तथा अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी डॉ. जे. एस. विर्क हॉस्पिटल लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि अस्पताल ने कम समय में क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतते हुए एक अग्रणी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
Previous Post Next Post