अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 28 जून । एस पी चंद्रमोहन के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पिहोवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 06 जून 2026 को थाना सदर पिहोवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पेहवा-डांड रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-152 के पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए मोहित पुत्र सुशील कुमार निवासी जुलानी खेड़ा, जिला कैथल को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। बरामदगी की कार्रवाई नियमानुसार उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा की मौजूदगी में पूरी की गई तथा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी मोहित से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सोनू निवासी वार्ड नंबर-7, कलायत, जिला कैथल की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 जून 2026 को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई है। मामले में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Tags
kurukshetra