एम्यूरेशन फार्म भरने के लिए बीएलओ करेगा हर संभव सहयोग: एसडीएम गुरविन्द्र सिंह

अभिषेक पूर्णिमा/पिहोवा

पिहोवा में एम्यूरेशन फार्म को डिजिटाइजेशन करने का 10 प्रतिशत कार्य पूरा

बीएलओ ने घर-घर जाकर वितरित किए एम्यूरेशन फार्म

बोले, सभी मिलकर पूरा करेंगे एसआईआर का कार्य

पिहोवा, 28 जून । उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि नागरिकों को एम्यूरेशन फार्म भरने में अगर परेशानी आ रही है तो वह व्यक्ति अपने बूथ के बीएलओ का सहयोग लेकर त्रुटि रहित फार्म भर सकता है। इस एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ 3 बार मतदाता के घर पहुंचेंगा और एम्यूरेशन फार्म बांटने के साथ साथ डिजिटाइजेशन करने का कार्य पूरा करेगा। अहम पहलू यह है कि पिहोवा में अब तक 10 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्म को डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। एसडीएम गुरविन्द्र सिंह एसडीएम कार्यालय के सभागार में एसआईआर फार्म को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम गुरविन्द्र सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एम्यूरेशन फार्म को भरने, एकत्रित करने और डिजिटाइजेशन करने में सहयोग करने के लिए अपील की है। सभी के साझे प्रयासों से एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिहोवा शहर में एम्यूरेशन फार्म वितरित किए जा चुके है। इन फार्मों को एकत्रित करने में अब बीएलए अपना योगदान देंगे। इस कार्य में एक बीएलए प्रतिदिन 50 फार्म बीएलओ के पास जमा करवा सकता है। अब इन फार्मों को डिजिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है तथा 10 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्म को डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। इस कार्य को और तेज गति के साथ पूरा करने की जरूरत है। सभी एआरओ व ईआरओ और बीएलओ तथा बीएलए के साथ मिलकर 27, 28 व 29 जून को एम्यूरेशन फार्मों को एकत्रित करने तथा डिजिटाइज्ड करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की शिकायत सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान करना भी सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए हैल्प डेस्क स्थापित किए गए है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 से भी मदद ली जा सकती है। सभी मिलकर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे ताकि सफल तरीके से एसआईआर का कार्य पूरा किया जा सके। 
Previous Post Next Post