राज्य कमेटी ने जिला कुरुक्षेत्र के कर्मचारियों में भरा होंसला
लंबित मांगो का समय रहते समाधान करे सरकार : सहदेव आर्य
अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा
कुरुक्षेत्र। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की एक बैठक जिला प्रधान सतीश कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में राज्यकार्यकारिणी से राज्य महासचिव सहदेव सांगवान व राज्य उपाध्यक्ष सुदेश देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश देवी, महासचिव सहदेव आर्य ने जारी प्रेस बयान में बताया कि एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की अनेक लंबित मांगो पर कोई कार्यवाही न होने से रोषित प्रदेश के 8000 एम पी एच डब्ल्यू महिला एवं पुरुष कर्मचारी आगामी पांच जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर प्रस्तावित रोष प्रदर्शन की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए पहले चरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत आज जिला कुरुक्षेत्र पहुंचे एवं कर्मचारियों को संबोधित किया
लंबित मांगो के संबंध में मिशन निदेशक कार्यालय के उदासीन रवैए पर हैरानी जताते हुए उप प्रधान सुदेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, एन एच एम में कार्यरत महिला एम पी एच डब्ल्यू को माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार पॉलिसी बनाते हुए नियमित करने,कैडर के मूल वेतनमान FPL 6 का लाभ देंगे, MCH,ड्रेस एवं यात्रा भत्ते का लाभ ,सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ प्रदान करने सहित तबादला नीति बनाने सहित अनेक मांगे लंबित हैं।लेकिन मिशन निदेशक कार्यालय द्वारा कोई कदम न उठाने से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
साथ ही शहरी क्षेत्र में IPHS के नॉर्म अनुसार पद स्वीकृत करते हुए नियमित भर्ती,पदनाम संशोधन करने, दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा कर चुकी सभी एम पी एच डब्ल्यू फीमेल को कन्फर्म करने ,प्रोमेशनल स्केल जारी करने , तबादले खोलने ,वित्त वर्ष 2020-23 की बकाया ltc प्रदान करने सहित अनेक मांगे महानिदेशक कार्यालय से संबंधित लंबित हैं जिनसे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
राज्य महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करते हुए मांगो का हल नहीं किया तो प्रदेश का एम पी एच डब्ल्यू वर्ग आंदोलन की राह पर होगा एवं आगामी पांच जुलाई को प्रदेश के आठ हजार एम पी एच डब्ल्यू वर्ग कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री के रामपुरा हाउस आवास पर प्रदर्शन करेंगे तथा पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी । बैठक में जिला कुरुक्षेत्र से प्रधान सतीश कुमार, केशियर मनदीप,वरिष्ठ साथी जयभगवान, करण सिंह SMI, श्रीमती राज रानी, देवेंद्र, नवदीप, संजय,तेजवीर, LHV श्रीमती निर्मला देवी , हेल्थ इंस्पेक्टर श्री मनजीत भोला श्री सुरेंद्र MPHS M, LHV श्रीमती नीलम सहित अन्य सक्रिय साथी मौजूद रहे।
Tags
Kurukshetra