अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 4 जून। भीषण गर्मी को देखते हुए पिहोवा के अरुणाय मोड़ पर आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ पिहोवा शहर के सिटी थानाध्यक्ष ने अपने हाथों से किया।
इस अवसर पर सिटी थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और युवाओं को बढ़-चढ़कर ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।
छात्र बिट्टू ने बताया कि इस छबील के आयोजन में आईटीआई के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह छबील लगाई गई है, ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके।
इस मौके पर करण, अभिषेक, शिवम, रोहित, सक्षम, अमन, समीर, सनी तथा आदि सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे और उन्होंने छबील सेवा में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडे मीठे पानी का सेवन कर विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।
Tags
पिहोवा
