अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 4 जून : पिहोवा क्षेत्र में “जन-जन अभियान” के अंतर्गत युवा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. जसविंदर खैहरा जी ने बताया कि यह अभियान आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि 6 जून (शनिवार) को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी पिहोवा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचकर जनभावनाओं को समझने और संगठन तक उनकी आवाज़ पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
गांव ईशाक से होगी दौरे की शुरुआत सुबह 10:00 बजे
डॉ. जसविंदर खैहरा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दौरे की शुरुआत सुबह 10:00 बजे गांव ईशाक से होगी। इसके पश्चात बाखली, माँगना, थाना पूल प्लाट, खेड़ी शीश गरां, मुस्तापुर और मलिकपुर (2:15 बजे, लंच) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।दोपहर बाद हरिगढ़ भोरख , चनाहेड़ी (डेरा गुरदियालपुरा) , कैंथला , जलबेड़ा , शेरगढ़ तथा ठसका मीरा जी में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर की जाएगी विस्तार से चर्चा
उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं—जैसे कृषि, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों—पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। डॉ. खैहरा ने कहा कि “जन-जन अभियान” का मुख्य उद्देश्य आमजन को सशक्त बनाना और उनकी आवाज़ को मजबूती देना है, ताकि हर वर्ग के व्यक्ति की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल हो सकें।
आमजन से अपील, अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर इस अभियान को बनाएं सफल
उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपनी समस्याओं को सीधे नेतृत्व के सामने रखें। यह अभियान पिहोवा क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने और लोगों के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Tags
Pehowa
