राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को मजबूत बनाने में जुटेंगे जसमेर भटेड़ी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, संगठन विस्तार और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान
दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि जसमेर भटेड़ी अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को कुरुक्षेत्र जिले में नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जसमेर भटेड़ी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पिहोवा के कांग्रेस विधायक मंदीप सिंह चट्ठा तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वह हृदय से आभारी हैं।
जसमेर भटेड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे। संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, वह उसे संगठन के विस्तार और मजबूती के माध्यम से सार्थक बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है।
इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वह जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जसमेर भटेड़ी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कुरुक्षेत्र जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।