अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय बने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी बने: भूषण गौतम


अभिषेक पूर्णिमा

संगमेश्वर मंदिर में संत महात्मा श्रद्धालुओं ने मिठाई बांट जताई खुशी

पिहोवा, 28 जून ।  श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी  के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी को एक बार फिर से बहुमत के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इससे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। उनके निर्वाचन पर श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी के अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में श्रद्धालुओं ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर लड्डू बांटे। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी की अध्यक्षता में अखाड़ा परिषद आगामी हरिद्वार कुंभ की तैयारी में एकजुटता के साथ काम करेगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि संत समाज के हितों से जुड़े विषयों को हल कराने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। इसके साथ-साथ अर्ध कुंभ और कुंभ सहित विभिन्न विषयों पर भी जल्द ही अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में  आगामी व्यवस्थाओं पर सभी से बातचीत करके चर्चा की जाएगी। सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि आठ अखाड़ों के प्रमुखों की बैठक में श्रीमहंत रविंद्र पुरी  को यह दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्हीं के सानिध्य में श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय की व्यवस्था का संचालन भी धर्म के प्रचार प्रसार और जन सेवा के लिए किया जा रहा है। उन्हें चुने जाने सेश्रद्धालुओं में बेहद खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महंत धीरज पुरी, दिगंबर हरिओम गिरी, सेवादल प्रधान रमणीक सिंगला,पंडित शंभू दत गौतम, पंडित सतीश शास्त्री,ऋषि राम,  केशव गौतम, वंश गौतम, लाभ कश्यप सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने खुशी जताई ।

Previous Post Next Post