में हुआ वाटर कूलर का शुभारंभ
पिहोवा, 27 जून। सांसद नवीन जिंदल की ओर से नगर पालिका क्षेत्र की सबसे व्यस्त मार्केट गुरुद्वारा रोड पर निशुल्क वाटर कूलर लगवाया गया। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी और नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने इस कूलर को जनसमर्पित किया। जय भगवान शर्मा ने कहा कि गुरुद्वारा रोड सबसे भीड़ भाड़ वाला इलाका है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। ऐसे में उन्हें भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत होती थी। लेकिन सांसद नवीन जिंदल की सोच जमीनी स्तर से शुरू होती है। उन्होंने बिना किसी डिमांड के यहां वाटर कूलर भेज कर दुकानदारों पर दिल जीत लिया है।
नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि इसी रोड पर पंजाबी धर्मशाला और गुरुद्वारा बाऊली साहिब भी है। जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने लोग पहुंचते हैं। इस आवश्यकता को समझते हुए सांसद नवीन जिंदल ने ये सराहनीय पहल की है।
नगर पालिका उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा ने कहा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं और बिना किसी भेदभाव के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उनके प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों के विकास से जुड़े अनेक कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
गुरुद्वारा रोड की दुकानदारों ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार, धार्मिक स्थलों के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए इसी प्रकार जनहितकारी कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं जो सराहनीय हैं।
इस मौके पर नपा उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, भाजपा नेता राकेश पुरोहित, पार्षद विजयदीप डंग, पार्षद प्रतिनिधि जस्सी मान, तुलसी वर्मा, महिंद्र कालड़ा, दीपक चनालहेड़ी, अजय कोरियोग्राफर, जस्सी मोहनपुर, जीत राम आदि उपस्थित थे।
Tags
PEHOWA