अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा 19 जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता करणजीत सिंह चठ्ठा को पिहोवा का ब्लॉक अध्यक्ष तथा मोहन लाल भाँवराको इस्माईलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
आज दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने विधायक मनदीप चट्ठा एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के निवास पर पहुंचकर उनके साथ शिष्टाचार भेंट की। उनको ये जिम्मेदारी दिए जाने पर कर्णजीत सिंह चट्ठा व मोहन लाल भांवरा ने विधायक का आभार जताया और पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चठ्ठा एवं पिहोवा हलके के सम्मानित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
विधायक मनदीप चट्ठा ने कहा कि दोनों साथी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस परिवार पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ जनसेवा एवं संगठन सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गोपाल कौशिक, पूर्व चेयरमैन सुभाष रामगढ़ रोड, राकेश बधवार, जसमेर बटेडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
