अभिषेक पूर्णिमा
पोधा रोपण के साथ साथ उनकी देखभाल जरूरी: प्रदीप मलिक
पिहोवा, 22 जून पौधारोपण के साथ-साथ वृक्षों की सुरक्षा की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस कार्य को लेकर सभी को जागरूक होना होगा। जिस प्रकार से अपने परिवार और बच्चों की चिंता की जाती है। वैसे ही हम सभी को मिलकर वृक्षों की चिंता करनी होगी। तभी जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सकेगा।
उपरोक्त शब्द समाज सेवी प्रदीप मलिक ने सारसा गांव की फिरनी पर पोधा रोपण करने के उपरांत कहे, उन्होंने कहा कि अपने हाथों से लगाए हुए पोधे जब बड़े हो जाते हैं। तब उनके पास जाकर बड़ा सुकून मिलता है। वह गांव में इस बार 500 पोधे लगाएंगे।
गुरुदेव मलिक ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है।
पूर्व पंचायत मेंबर मनीष कुमार ने बताया कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। कृष्ण कुमार मोलू ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।
इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा।
डा. शमशेर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। इस अवसर पर अनेक युवा मौजूद थे।
