मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : सुशांत भारती

अभिषेक पूर्णिमा 

गांव कलसा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पिहोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांव कलसा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशांत भारती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए बेमिसाल साबित हुए हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सुशांत भारती ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आज देश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और दुनिया भारत की ओर नए विश्वास के साथ देख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की तथा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता आवश्यक है।
इस अवसर पर जगत चंडीगढ़ फॉर्म, पूर्व सरपंच ज्ञान, प्रदीप, बलदेव, बनवारी, राहुल, अवतार, शिव, राजीव, कृष्ण, राजकुमार, ईश्वर चंद सुरेश, सुमित, मनदीप, रोहित, दीपक अत्री सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
Previous Post Next Post