स्माध बाबा भोला नाथ की संपत्ति विवाद में महंत पूरण नाथ के समर्थन में उतरे ग्रामीण, बोले अवैध कब्जे की किसी को अनुमति नहीं, असली हकदार पूरण नाथ


राजेश वर्मा । पिहोवा

 गांव जलबेहड़ा स्थित स्माध बाबा भोला नाथ की संपत्ति एवं कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच महंत पूरण नाथ के समर्थन में ग्रामीण एकजुट होकर सामने आए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वर्षों से स्माध बाबा भोला नाथ की सेवा, पूजा-अर्चना, देखरेख तथा कृषि भूमि का प्रबंधन महंत पूरण नाथ द्वारा किया जाता रहा है और गांव के लोगों ने उन्हें हमेशा इसी रूप में देखा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को किसी की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने अथवा जबरन अधिकार जताने का कोई कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है। यदि किसी पक्ष का कोई दावा है तो उसका निर्णय केवल सक्षम न्यायालय द्वारा ही किया जाना चाहिए, न कि दबाव, धमकी या किसी अन्य अनुचित माध्यम से। ग्रामीणों ने कहा कि स्माध बाबा भोला नाथ की परंपरा, व्यवस्था एवं संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए तथा जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए किसी भी व्यक्ति को जबरन कब्जा करने अथवा शांति भंग करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थाओं तथा स्थानीय जानकारी के आधार पर महंत पूरण नाथ ही संपत्ति के वास्तविक प्रबंधक एवं अधिकारधारी रहे हैं। ग्रामीणों ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करेंगे। इस अवसर पर महंत पूरण नाथ जी (चेला सौरभ नाथ), गांव जलबेहड़ा, जसविंदर गोस्वामी, राजेश सरपंच (गांव जलबेहड़ा), देवी दयाल पंडित, सतीश गोस्वामी, सरदारा पुरी, राजेंद्र पुरी, जगता, श्यामलाल, दीपू, रोमी, रामा कुमार गोस्वामी, सुनील, दर्शन गोस्वामी, वीरा गोस्वामी, जग्गा गोस्वामी, राजिंदर गोस्वामी, बलकारा गोस्वामी, जॉनी गोस्वामी तथा राजिंदर भारती सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post