राजेश वर्मा। पिहोवा 25 जून
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है,भाजपा सरकार में चारों तरफ समान रूप से विकास हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा वीरवार को पिहोवा के बस स्टैंड पर पिहोवा से हरिद्वार के लिए चलाई गई स्पेशल एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी देने उपरांत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र के जीएम समेन्द्र सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास पथ पर है और हरियाणा की सभी विधानसभाओं में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा के श्रद्धालुओं को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए एयर कंडीशनर बस को शुरू किया गया है। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी और यात्रा आसान होंगी और गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु जा सकते हैं।
हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र के जीएम समेन्द्र सिंह ने कहा कि आमजन की सुविधाओं को देखते हुए पिहोवा से हरिद्वार के लिए सुबह 7:40 पर प्रतिदिन रवाना होगी। यह बस वाया कुरुक्षेत्र, पिपली,लाडवा, रादौर यमुनानगर,सहारनपुर,रुडक़ी से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से पिहोवा के लिए यह बस दोपहर 2:20 पर रवाना होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठï नेता जय भगवान शर्मा ने पिहोवा से दिल्ली के लिए भी एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी देकर भी रवाना किया है। यह बस पिहोवा से सुबह 8:10 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी यह बस वाया ढांड ,कौल, सीतामाई, काछवा, करनाल,पानीपत,सोनीपत से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा पिहोवा बस अड्डे से मां वैष्णो देवी जम्मू कटरा, दिल्ली और चंडीगढ़, सहित अन्य कई लंबे रूट पर रोडवेज की बसें रोजाना हजारों यात्रियों को यात्रा करवा रही है।
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन जोगिंदर सिंह, डिपो प्रबंधक विनोद शर्मा,बैकंठ शर्मा, ईश्वर सिंह डीआई, विनोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, हरिओम अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश पुरोहित, मंडी प्रधान नवीन गर्ग, महेश तलवाड़, हन्नु चक्रपाणि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
