श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में मासिक कन्या पूजन एवं भंडारा आयोजित



अभिषेक पूर्णिमा 

आश्रम में पिछले कई वर्षों से हर मास होता है कन्याओं का पूजन।

जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 17 मई। मां सरस्वती की नगरी में स्थित शिव पुरी मार्ग पिहोवा में श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वार आश्रम में मासिक कन्या पूजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज के मार्गदर्शन आशीर्वाद से श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।आश्रम परिसर में हर मास सैकड़ों की संख्या में कन्याओं का पूजन और भंडारा पिछले कई वर्षों से बिन नागा आयोजित किया जा रहा है जिसमें जरूरतमंत कन्याओं को गर्मी सर्दी के वस्त्र,जूते चप्पल के साथ शिक्षा का सामान पुस्तके इत्यादि की भी मदद की जाती है। कन्या पूजन श्रीमहंत बंशी पुरी,आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, डॉ. संजीव कुमारी के साथ मुख्य यजमान सचिन तायल पटियाला, मनीष जिंदल रिंकू सिनोर,राजेंद्र गोयल लुधियाना, सुनील मित्तल करनाल के साथ संपन्न हुआ।श्रीमहंत बंशीपुरी महाराज ने बताया कि प्रचंड गर्मी के मौसम में हर जीव जंतु के इलावा पेड़ पौधों को जल अर्पित करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है ।  इस अवसर पर स्वामी देवराज पुरी,आशुतोष पुरी, बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा इत्यादि उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज एवं सर्वेश्वरी गिरि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post