अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 17 मई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर एसडीसीएच पिहोवा में डेंगू रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएमओ एसडीसीएच डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते सावधानी बरतकर इससे बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें तथा कूलर, गमले, टायर एवं अन्य पात्रों की नियमित सफाई करें।डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इसलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी एवं रिपेलेंट का प्रयोग करें।
हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत भोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार सर्वे,एवं जागरूकता गतिविधियां चला रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की कि डेंगू मुक्त समाज बनाने में अपना सहयोग दें और स्वच्छता बनाए रखें। इस अवसर पर श्री मनदीप, डॉ. मनीषा सिंह ने भी डेंगू के कारण,लक्षण तथा बचाव के उपायों बारे विस्तृत जानकारी दी।

.webp)