अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल: गुलशन शर्मा

अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से महिलाओं में इस निर्णय को लेकर खुशी और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा के पिहोवा मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा ने पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संगठन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।  गुलशन शर्मा ने कहा कि अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। अर्चना गुप्ता की नियुक्ति इसी सोच का प्रमाण है।
            उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्चना गुप्ता के नेतृत्व से पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी। इससे न केवल महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा, बल्कि युवा महिलाओं को भी राजनीति और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।
         मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा ने कहा कि अर्चना गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक सक्षम नेता के रूप में स्थापित करता है। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अर्चना गुप्ता की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Previous Post Next Post