जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की पंच धूनी अग्नि तपस्या का छब्बीसवां दिन, षड्दर्शन साधु समाज के संत-महात्माओं ने की पावन उपस्थिति


राजेश वर्मा। भारत न्यूज 24
हरियाणा,

जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज द्वारा की जा रही पंच धूनी अग्नि तपस्या का छब्बीसवां दिन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक दिव्यता के वातावरण में संपन्न हुआ। महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की कठिन साधना और तपस्या को देखने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु दरबार पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष श्री परमहंस ज्ञानेश्वर दास जी महाराज, संगठन महामंत्री संत सुनील दास जी महाराज तथा साध्वी स्नेहा दास विशेष रूप से दरबार पहुंचे और महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की पंच धूनी अग्नि तपस्या के साक्षी बने। संत-महात्माओं की उपस्थिति से पूरा दरबार आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत दिखाई दिया। दरबार में हवन, मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना के बीच श्रद्धालुओं ने दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। संत समाज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि संतों का संग और आशीर्वाद मनुष्य के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करता है तथा धर्म, साधना और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पंच धूनी अग्नि तपस्या केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, लोककल्याण और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम है। उपस्थित संतों ने भी महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की तपस्या और आध्यात्मिक साधना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया और कहा कि महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सान्निध्य में उन्हें मानसिक शांति, आत्मिक सुख और नई सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। पंच धूनी अग्नि तपस्या के चलते पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर दिखाई दे रहा है तथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इस आयोजन के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post