बाढ़ के पानी से आमजन की जान माल की हानि को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल:अनिल दून


झांसा में सभी विभागों ने मिलकर मॉक ड्रिल करते हुए अपनी-अपनी तैयारियों को परखा

-आपदा के समय दुर्घटना को आपसी तालमेल के सहयोग से आमजन को बचाया जाना संभव


अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा 14 मई उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि बारिश के सीजन में बाढ़ के पानी से आमजन की जान माल की हानि को रोकने के लिए जिला प्रशासन मॉक ड्रिल कर रहा है, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। प्राकृतिक आपदाओं को आने से रोकने तो संभव नहीं है, लेकिन इन आपदाओं से होने वाली हानियों को कम करने के लिए प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहता है। इसी दिशा में सभी विभागों ने मिलकर मॉक ड्रिल करते हुए अपनी-अपनी तैयारियों को परखा है। इस दौरान जो कमियां प्रशासन को महसूस हुई हैं, उन्हें समय रहते पूरा किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थित से निपटने में कोई कमी ना रहे। इस अभ्यास से ऐसी दुर्घटना के समय आपसी तालमेल के सहयोग से आमजन को बचाया जा सकता है।

                       एसडीएम अनिल कुमार दून वीरवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार पिहोवा ब्लॉक के झांसा गांव में मॉक ड्रिल टेस्ट का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झांसा गांव के डेरा मोहम्मद साहब और नरवाना ब्रांच नहर चयनित की गई थी, जिसमें मॉक ड्रिल टेस्ट का अभ्यास सभी विभागों द्वारा मिलकर किया गया। ऐसे समय में झांसा सीएससी मेरे लिए कैंप बनाया गया। अनाज मंडी झांसा में स्टेजिंग एरिया खानपान के लिए चिन्हित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के चारे के व्यवस्था पशुओं को सुरक्षित स्थान पर लेकर आने के लिए एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्रॉली में अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लैंड ऑर्डर का अभ्यास किया गया है। इसके अतिरिक्त बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए एसडीआरएफ की पुलिस टीम, मेडिकल टीम के साथ मिलकर आमजन को कैसे बचाया जा सके इसका अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन में आमजन को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाता है ताकि जिससे आमजन को किसी प्रकार कोई ना उठानी पड़े।
                 इस अवसर पर  बीडीपीओ इस्माईलाबाद अंकित पूनिया, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद बलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार पिहोवा सागर मल, एसएचओ झांसा नरेश कुमार, कानूनगो सुबोध कुमार, झांसा सरपंच पवन गाबा, राजपाल, बलदेव सिंह, चन्द्र दहिया, सोनू कुमार व सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post