अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम, निष्ठा तनेजा ने 97% अंकों के साथ क्षेत्र में किया टॉप

अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा,14 मई। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। इससे पहले कक्षा 10वीं के परिणाम में भी विद्यालय ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल की थी, जहां छात्रा निकुंज ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं इस बार कक्षा 12वीं में छात्रा निष्ठा तनेजा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पिहोवा क्षेत्र में टॉप कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अनाहद हुंडल (95.6%), अक्षिता (95%), युवराज चावला (94%), तेजस्वी (93.4%), कृष्णव (91.2%), जसमीत (89.8%), जतिन (87%), निमरत (85.8%), रिया (85.2%), भूमि (85%), केशव गुप्ता (84%), पवनप्रीत (84%), निष्ठा (83.4%), उधव (81.6%), ईशान (81.4%), रुपेश (81.2%), आध्या (80.6%), नेहा (80.4%) तथा अनिरुद्ध (80%) ने शानदार अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए जसमीत कौर ने अंग्रेज़ी विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि सिया, केशव गुप्ता और अनाहद हुंडल ने पेंटिंग विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य प्रवीण धमीजा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है। मैनेजिंग डायरेक्टर जन्नत काहड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम काहड़ा ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आधुनिक ज्ञान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना भी बेहद आवश्यक है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है तथा उन्हें विश्वास है कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post