नायब सैनी सरकार कर रही प्रदेश का चौतरफा विकास: डा. कृष्ण मिढ्ढा
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा 2 मई। राजनीति और सामाजिक सौहार्द का एक सुखद दृश्य उस समय देखने को मिला जब डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा अपने जन्मदिवस के अवसर पर पिहोवा पहुंचे। समाजसेवी वरुण अत्री के निवास पर गत देर सायं आयोजित कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर डॉ. मिड्ढा का जन्मदिन बड़े उत्साह और सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनका अभिनंदन किया गया और उपस्थित लोगों ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से आत्मीय और उत्सवपूर्ण रहा। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. मिड्ढा के साथ समय बिताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इससे पूर्व नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र पप्पू ढींगरा, समाजसेवी वरुण अत्री, पार्षद जयपाल कौशिक, पार्षद रविकांत, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, अक्षय नंदा, पार्षद गगन टांक, पंकज भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, हर्ष गर्ग, रिक्की शर्मा, मोहित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढ्ढा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रदेश की जनता में संतोष और खुशी का माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियां आमजन के हित में हैं और हर क्षेत्र चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद थे।
