श्रद्धा, सेवा और संस्कार के साथ मनाई गई एडवोकेट अक्षय नंदा के पिता स्व. सुदेश नंदा की 27वीं पुण्यतिथि

अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा 13 मई। समाजसेवी स्वर्गीय सुदेश नंदा की 27वीं पुण्यतिथि पर नंदा परिवार द्वारा सरस्वती मंदिर के प्रथम स्थल स्थित माँ सरस्वती अन्नपूर्णा भंडारा समिति परिसर में श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय सुदेश नंदा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर भण्डारों में प्रसाद ग्रहण किया।
       जरूरतमंदों एवं भिक्षुओं को भी भोजन एवं जरूरत का सामान बांटा गया।
        जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं एडवोकेट अक्षय नंदा ने बताया कि माँ सरस्वती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय सुदेश नंदा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह भंडारा उसी सेवा एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का विनम्र प्रयास है।
एडवोकेट अक्षय नंदा ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे एवं मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करना ही उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर नंदा परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुदेश नंदा के समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
       इस मौके पर विजय धवन, राधेश्याम, मोहनलाल गर्ग, रामकुमार, मोहनलाल सिंगला सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post