अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा 15 मई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परिणामों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित बाबा श्रवण नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ में खुशी का माहौल है।विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. खजान मेहला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 69 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी 69 विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। प्रबंधन समिति के सचिव भूषण गौतम ने बताया कि प्रीत एवं गुरलीन कौर ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कोमल ने 91%, राज मिश्रा ने 90.2%, हरमन सिंह ने 90%, दिया, महकप्रीत कौर एवं जसप्रीत सिंह ने 88.4%, महक ने 87.2%, गुरदीप ने 86.8%, तमन्ना सैनी ने 85%, मोह भौमिक ने 83.8%, अनामिका व नेंसी ने 83.6%, वंश गर्ग ने 83%, अलका कुमारी ने 80.8%, इशिका ने 80.4%, मोहित एवं नूर जहां ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया। सचिव भूषण गौतम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और जीवन में सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य कर रहा है, ताकि बच्चे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी एवं महंत विश्वनाथ गिरि ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से विद्यार्थी जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बाबा श्रवणनाथ स्कूल के शिवम ने हासिल किए 93.4 प्रतिशत अंक,13 छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालय बाबा श्रवण नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल डॉ. खजान मेहला ने बताया कि कुल 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी अच्छे अंकों द्वारा उत्तीर्ण रहे। इनमें से 13 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम अंकित किया। छात्र शिवम ने 93.4 प्रतिशत, दीपांशु ने 92.6 प्रतिशत, नेहा 92.6 प्रतिशत, चंद्रपती 92 प्रतिशत, शिव 90 प्रतिशत, सृष्टि 88.8 प्रतिशत, लखविंद्र सिंह 87.6 प्रतिशत, सिमरनजीत कौर 83.8 प्रतिशत, हर्षिता 83.6 प्रतिशत, लवकुश ने 83 प्रतिशत, जय नंद कुमार 82.8 प्रतिशत, हरि कृष्ण 81.8 व प्रदीप ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्रबंधन समिति के सचिव भूषण गौतम ने कहा कि शिक्षा ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। जिससे जीवन में सफलता मिलती है। महंत रविंद्र पुरी व महंत विश्वनाथ गिरि ने भी बच्चों का आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

