विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गीता मॉडल स्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा

 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गीता मॉडल स्कूल में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिविल अस्पताल, पिहोवा से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य की जांच की।

शिविर में डॉ. नेहा अरोड़ा (दंत चिकित्सक), डॉ. नेहा सिंगला, जतिन शर्मा (AMO), डॉ. कमल मिगलानी (फार्मेसी अधिकारी) एवं रविंदर कौर (ANM) ने अपनी टीम के साथ मिलकर विद्यार्थियों की आंखों की रोशनी, दांतों, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई और वजन की जांच की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था। डॉक्टरों की टीम ने सभी विद्यार्थियों की सावधानीपूर्वक जांच करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए।
डॉ. नेहा अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सतपाल अरोड़ा, प्रिंसिपल नरेश रानी, मैनेजिंग डायरेक्टर विनय अरोड़ा, उपमुख्य अध्यापिका निशा गर्ग, मैनेजर प्रियंका गोयल, कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी वर्मा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post