राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया, जिनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पहला राउंड प्रश्नोत्तरी और दूसरे राउंड में प्रभावी मॉडल प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रतियोगिता को और भी रोचक बनाया गया।सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। दर्शक भी पूरे समय तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विज्ञान क्लब की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टार स्टूडेंट अवार्ड भी दिया गया।
School प्रबंधक विनय अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करती हैं और उनमें आत्मविश्वास विकसित करती हैं।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नरेश अरोड़ा,चेयरमैनसतपालअरोरा, उपमुख्यअध्यापिका निशा गर्ग ,मैनेजर,
कोऑर्डिनेटर व अध्यापक गण उपस्थित रहे।
Tags
पिहोवा