दक्षिणा काली पीठ में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव पर्व: श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज

अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा
पिहोवा, 1 अप्रैल  :मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिण काली पीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी देते हुए स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में अखंड रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया।  पाठ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पाठ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विनोद डोलिया, केशव जिंदल एवं विपिन काहड़ा ने अपने परिवार सहित भाग लिया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
              कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए हनुमान जन्मोत्सव का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं तथा उनका स्मरण जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके पश्चात हनुमान चालीसा, पाठ व भोग डाल कर हनुमान जी की आरती की गई।
पूरे आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला। 
                    इस अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, गोबिंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी राधे, स्वामी आशुतोष पुरी, आशीष चक्रपाणि, सुशील गुप्ता, बारु राम बंसल, अवतार वालिया धनीरामपुरा, बलवंत सिंह, सुशील गुप्ता,अनूप सिंगला,सनी खुराना,नवीन गर्ग मंडी प्रधान, रमेश मित्तल,संजय गर्ग,हन्नु चक्रपाणि,डॉ राजेंद्र मंगला, बलदेव चावला,राकेश बद्दवार,सुभाष गुप्ता  सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की महिला संकीर्तन मंडल सदस्यों ने भाग लिया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में सभी संत महात्माओं, नगरवासियों सहित गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post