बाबा मुराद शाह युवा संस्था की ओर से अनाजमंडी में कराए गए "मेला साइयां दा " में गायकों ने बांधा समा

बालीवुड सिंगर कमल खान के गीतों पर झूम उठे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 29 मार्च। बाबा मुराद शाह युवा संस्था की ओर से अनाजमंडी में तीसरा सालाना मेला साइयां दा आयोजित किया गया।  इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा मुराद शाह के दरबार में हजारी लगाई। संस्था के सेवादार बिट्टू प्रजापति ने बताया कि  पंजाबी-बॉलीवुड गायक कमल खान, कव्वाली सम्राट सरदार अली और सूफी गायक इशरत गुलाम अली ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। बाबा मुराद शाह की कृपा से ही हमें सेवा का अवसर मिलता है। नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि हमें मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानना चाहिए।


 इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर संगमेश्वर मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी, सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम, डॉ. अवनीत वड़ैच, हरमनदीप सिंह विर्क, एसएचओ सिटी सुनील वत्स, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि जीत राम, सैंसन पेपर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि,  प्रवेश कुमार, राकेश कुमार, कुलवंत सिंह, मनीष शाह, नरेश कुमार , सागर, अमन, रोहित, हरजीत, मनदीप, बिट्टू, जस्सी आदि मौजूद रहे। पिहोवा से अभिषेक पूर्णिमा की रिपोर्ट



Post a Comment

Previous Post Next Post