पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु बाबा श्रवणनाथ ने इस स्थान पर तपस्या कर मंदिर का निर्माण करवाया था। 1763 ई. में महाराजा रणजीत सिंह ने इस मंदिर का दोबारा जीर्णोद्धार किया गया: भूषण गौतम
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 2 अप्रैल : बाबा श्रवणनाथ स्कूल में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारा लगाया गया। इससे पूर्व हवन यज्ञ हुआ। जिसमें आहुति डालकर श्रद्धालुओं ने प्रभु हनुमान से मनोकामनाएं मांगी। खास बात यह है कि मंदिर के भंडार गृह में 26 वर्ष बाद यह भंडारा हुआ। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग 360 वर्ष प्राचीन है।
अभी श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी इस प्राचीन मंदिर की व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सैंकड़ों वर्ष पूर्व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु बाबा श्रवणनाथ ने इस स्थान पर तपस्या करके सिद्धि प्राप्त की थी। उन्होंने ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 1763 ई. में महाराजा रणजीत सिंह ने इस मंदिर का दोबारा जीर्णोद्धार किया गया। यहां दक्षिण मुखी हनुमानजी की मूर्ति है। यह मूर्ति बाबा श्रवणनाथ को भूमि खुदाई करते समय यहां से मिली थी। बाबा श्रवणनाथ इसे हरिद्वार में स्थापित करना चाहते थे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी इसे यहां से उठाया नहीं जा सका। रात को स्वप्न में हनुमानजी ने बाबा को संकेत दिया कि इस मूर्ति को यहीं पर स्थापित करना है। तब से हनुमानजी की यहीं पूजा होती है।
उन्होंने बताया कि 1999 के लगभग से मंदिर का भंडार गृह सही हालत में नहीं होने के कारण यहां पंगत बंद कर दी गई थी। भंडारों के दौरान संत महात्माओं की भोजन की व्यवस्था बाहर टेंट में की जाती थी। इस बार श्री पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी के निर्देश पर भंडार गृह का नवीनीकरण करके इसमें 26 वर्ष बाद भंडारा लगाया गया। इस मौके पर महंत भीम पुरी, महंत तरण दास, महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी चमन गिरी, महंत धीरज पुरी, भारतीय शिक्षा समिति के सचिव भूषण गौतम, नपा प्रधान आशीष चक्रपाणी, हन्नु चक्रपाणी, शंभूदत्त गौतम, मामराज, प्रिंसिपल खजान मेहला, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जसबीर सैनी, मास्टर कश्मीरी लाल गर्ग, पंडित सतीश शास्त्री, जनक राज सिंगला, ऋषि, वीरभान नंबरदार व पुजारी बबलू चौबे सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।


.jpg)

.jpg)