हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर एक अप्रैल को शोभा यात्रा एवं 2 मार्च को रामचरित मानस पाठ का भोग एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन: महंत महावीर दास


अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 29 मार्च। पिहोवा में मेन चौंक पर स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा।  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के महंत महावीर दास एवं महंत बबला दास ने बताया कि 30 व 31 मार्च को मंदिर परिसर में स्वा करोड़ राम नाम जाप व विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। एक अप्रैल दोपहर को जहां स्वा करोड़ राम नाम जाप संपूर्ण होने के बाद नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो मेन चौंक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर मेन बाजार, पुराना बाजार दरगाही शाह मंदिर, ब्रहमयोनि तीर्थ वैष्णव ठाकुर द्वार धाम व जाहरवीर गोगा माडी धाम सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर हनुमान ध्वज चढाते हुए वापिस मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा वहीं इसके पश्चात 2 मार्च को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रामचरित मानस पाठ का भोग डालने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में विद्धान ब्राहमणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान से भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने नगरवासियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।  इस अवसर  हनुमान मंदिर समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post