राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा ,
आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुल़डेहरा में दूसरे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक श्रीमान कृष्ण कुमार जी पहुंचे | विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमान ओमप्रकाश जी ने अतिथि महोदय का स्वागत किया। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यालय के छात्रों द्वारा दी गई। गत वर्षो के परीक्षा परिणाम में प्रथम आए छात्रों, विभिन्न प्रतिभागियों, जिला स्तर पर क्रीडा प्रतियोगिता में प्रथम तथा अन्य स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि जी द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय मुखिया श्री ओमप्रकाश जी ने विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में बताया। जिला परियोजना संयोजक महोदय द्वारा विद्यालय स्टाफ तथा छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा आने वाले वर्षों में भी छात्रों द्वारा अच्छे परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय मुखिया श्री ओमप्रकाश जी ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि जी को सम्मानित किया और इस प्रकार कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने अपनी मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया।
Tags
पिहोवा