शिवसेना हिंदुस्तान की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर की अध्यक्षता में किसान रेस्ट हाउस में हुई

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,

शिवसेना हिंदुस्तान की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर की अध्यक्षता में किसान रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता प्रधान रोशन लाल शर्मा मोहित राणा कुलदीप शर्मा करम सिंह नरेश कुमार हेमंत शर्मा संजीव गोयल अनिल कुमार दर्शन लाल संजू सहित जिला व प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन को गांव से लेकर तहसील मंडल उपमंडल व् वार्ड स्तर तक खड़ा करने व संगठन की क्षमता को बढ़ाने तथा आगामी चुनाव बारे भी विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में संगठन की इकाइयां बना दी जाएगी। तथा उसके पश्चात जिला स्तरीय बैठके की जाएगी। शिवसेना हिंदुस्तान की राजनीतिक इकाई हिंदुस्तान शक्ति सेना के बैनर तले हरियाणा में भी चुनाव लड़ा जाएगा ।क्योंकि इससे पहले राजस्थान पंजाब चंडीगढ़ सहित अनेक राज्यों में चुनाव लड़ चुके हैं ।अब हरियाणा में भी चुनावी भूमि तैयार की जाएगी। 
यू जी सी के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि एक बहुत बड़ा वर्ग स्वर्ण समाज इस के विरोध में आवाज बुलंद कर रहा है। उनकी भावनाओं को भी देखते हुए केंद्र सरकार कोई रास्ता निकाले।
मोहित राणा ,कुलदीप शर्मा ,कर्म सिंह नरेश कुमार, हेमंत शर्मा ,दर्शन लाल, संजू, संजीव गोयल ,अनिल कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post