बुराई पर विजय पाने की प्रेरणा देती है दुर्गा उपासना: समाजसेवी प्रदीप सैनी
चैत्र हो या शारदीय दोनो नवरात्र में नौ दिनों का व्रत कन्या पूजन से ही संपन्न होता है इसलिए कन्याओं को मां दुर्गा का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया जाता है, आज होगा सत चंडी महायज्ञ का समापन: सर्वेश्वरी गिरी
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा 26 मार्च: शिवपुरी रोड़ स्थित गोबिदानंद आश्रम में भी दुर्गा अष्टमी को लेकर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। श्रीमहंत बंशी पुरी व महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य व देखरेख में चल रहे शतचंडी महायज्ञ पाठात्मक में श्रद्धालुओं द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने सुखमय जीवन की कामना की गई।
विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विश्व कल्याण व जनकल्याण हेतु इस पाठात्मक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
बीती संध्या कार्यक्रम में महामंडलेश्वर विद्या गिरी महाराज, महंत भीम पुरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी चमन गिरी, हल्का विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, गोपाल कौशिक, राकेश वधवार, राहुल पंचोली, सहित अनेक गणमान्यजनों एवं संत महात्माओं ने शिरकत कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।
हल्का पिहोवा के विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के धार्मिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं की मजबूत कड़ी हैं, जो समाज को एकजुट रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि व संयम का भी संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि जैसे अन्य धार्मिक पर्व हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, वैसे ही नवरात्रि भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना से हमें बुराइयों पर विजय पाने की प्रेरणा मिलती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि मातारानी की पूजा हो और उनका स्वरूप माने जाने वाली कन्याओं की पूजा न हो, तो उपासना अधूरी मानी जाती है। चैत्र हो या शारदीय दोनो नवरात्र में नौ दिनों का व्रत कन्या पूजन से ही संपन्न होता है इसलिए कन्याओं को मां दुर्गा का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज 27 मार्च शुक्रवार को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, संतों के प्रवचन व विशाल भंडारे के साथ शतचंड़ी महायज्ञ का समापन होगा। इस अवसर पर स्वामी प्रमोद पुरी बनारस, स्वामी चमन गिरी, नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप सैनी, नपा वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र पप्पू ढींगरा, पार्षद दीपक महंत, एमसी जयपाल कौशिक, एमसी विकास चोपड़ा, राजेश गोयल, एमसी रविकांत कौशिक, एमसी विक्की वर्मा, अनाज मंडी प्रधान नवीन गर्ग, मीना जांगड़ा, अभिषेक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


