भारतीय संविधान की बदौलत ही भारत देश बना संप्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य: रेनू बाला गुप्ता

शहीदों के त्याग व बलिदान का परिणाम है गणतंत्र दिवस, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने किया अनाज मंडी पिहोवा में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शानदार झांकियों के साथ सम्पन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

 ----अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा 26 जनवरी करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि 76 वर्ष पहले सन 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन कर्मठ सैनिकों, किसान-मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों और देश सेवा का जज्बे को सच्चे दिल से पूरा करने वाले राजनेताओं को जाता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की।


मेयर रेनू बाला गुप्ता सोमवार को पिहोवा अनाज मंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडल वासियों को सम्बोधित कर रही थी। इस दौरान मेयर रेनू बाला गुप्ता ने उपमंडल स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करने उपरांत परेड की सलामी ली। इससे पहले मेयर रेनू बाला गुप्ता ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा ने प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नए आयाम प्रदान किए है। स्वतन्त्रता आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हरियाणा वासियों की याद में अम्बाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में भी हरियाणा ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। हरियाणा सरकार की कितनी ही नीतियों और योजनाओं को देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों के लिए सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों तथा अग्नि वीरों की अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये कर दी गई है। अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसके अलावा 1984 के दंगा पीड़ितों के आश्रितों को सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। अब तक शहीदों के 418 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरियां भी प्रदान की गई है। देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। आज देश ने मिसाइल ही नहीं बनाई, बल्कि चन्द्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। भारत चन्द्रमा के दक्षिणी धुव्र पर चन्द्रयान 3 उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
               एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी प्रथम,डीएवी कालेज सीनियर डिविजन की एनसीसी की टुकड़ी द्वितीय स्थान पर रही, गीत मांडल स्कूल पिहोवा की गल्र्ज गाइड स्काऊट की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा मार्च पास्ट में हिस्सा लिया गया। इनमें हरियाणा पुलिस द्वारा मार्च पास्ट,डीएवी कालेज सीनियर विंग द्वारा एनसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा द्वारा एनएसएस एवं गल्र्ज गाईड,डीएवी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय द्वारा फ्लैग मार्च तथा बाबा श्रवणनाथ वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, गीता मॉडल स्कूल, एसडीएसएन स्कूल,पंडित अनंत राम पब्लिक स्कूल, सीडी शिक्षा निकेतन, गुरु नानक देव अकादमी, बीएमएस ज्ञानदीप विद्यालय, शिव शिक्षा निकेतन, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा द्वारा पीटी शो की शानदार प्रस्तुति दी गई।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गीता माडल स्कूल पिहोवा पेट्रियोटिक डांस, गुरुकुल ज्योतिसर द्वारा मलखंब,अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, बीएसएन स्कूल द्वारा हरियाणवी गीत डांस मने कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणे का, डीएवी स्कूल पिहोवा ने पंजाबी भांगड़ा, गुरु नानक देव अकादमी द्वारा राष्टï्रगान की प्रस्तुति दी गई। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा हरियाणा सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियां प्रस्तुत की गई। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी स्कूलों के बच्चों को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रंगोली बनाई गई। मंच का संचालन नित्यानंद शास्त्री द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून, डीएसपी निर्मल सिंह, तहसीलदार पूनम सोलंकी, नायाब तहसीलदार सागर मल, मार्केट कमेटी सचिव अजय संधू, नगर पालिका सचिव अशोक कुमार, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, घुमंतू जाति के अध्यक्ष जय सिंह पाल, महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, महेश तलवाड़, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सतीश सैनी, भाजपा नेता सुखबीर सैनी, मण्डल अध्यक्ष बाबू राम, सुखबीर इसाक, जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी, भाजपा नेता युधिष्ठिर बहल, मन की बात जिला सचिव हन्नु चक्रपाणि, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, मंडल आई टी सैल प्रमुख रॉकी शर्मा,मार्केट कमेटी के अध्यक्ष तरनदीप वडैच, एसडीएम कार्यालय से राजेश धीमान, डा. गुरप्रीत सिंह, राजेश धीमान, भाजपा महिला मोर्चा सचिव शिवानी,भाजपा जिला सचिव मंजू खवैंची, एसडीओ कृषि विभाग मनीष वत्स सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वतंत्रता सैनानियों, वीरांगनाओं व उनके परिजनों को किया सम्मानित

समारोह में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों को करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें स्व. मुख्तयार सिंह की पत्नी सुरजीत कौर,तजेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानीवीर,सुनीता पत्नी शहीद सुशील कुमार,सतपाल कौर पत्नी शहीद सुरजीत सिंह, सुरजीत कौर पत्नी शहीद अमरीक सिंह,सत्या देवी पत्नी शहीद ओम प्रकाश,सुरिंद्र कौर पत्नी शहीद मेला सिंह, सिमरजीत कौर पत्नी शहीद लखविंद्र सिंह,मंजीत कौर पत्नी शहीद निशान सिंह, सुरक्षा देवी पत्नी शहीद श्यामलाल,हुकम सिंह पुत्र बलबीर सिंह शामिल रहे। इसके अतिरिक्त गैलेंट्री अवार्ड के लिए रवेल सिंह कीर्ति चक्र व भजन सिंह सेना मेडल को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post