मां बगलामुखी महायज्ञ में शामिल होंगे प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, डीडी शर्मा व अन्य गणमान्यजन: विकल चौबे (सरपंच)
---अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 26 जनवरी। भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सान्निध्य में गांव धनीराम पुरा स्थित मां पीतांबरा पीठ में 29वां पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंदिर परिसर व यज्ञ मंडप को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर सेवादारों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जानकारी देते हुए पीतांबरा पीठाधीश महंत भीम पुरी ने बताया कि 28 जनवरी से 1 फरवरी तक होने वाले इस महायज्ञ में देश व प्रदेश के विभिन्न अखाडों के अनेकों संत महात्मा, यजमान सहित नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सर्वप्रथम ध्वजारोहण, दुर्गा पूजन, मां बगलामुखी पूजन एवं अभिषेक के पश्चात कलश यात्रा व मंडप प्रवेश होगा।
महंत भीम पुरी ने बताया कि महायज्ञ में आचार्य अभिषेक कुश,पं. गंगा प्रसाद व पं. अखिलेश तिवारी की अगुवाई में प्रतिदिन 41 विद्वान ब्राह्मणों के साथ 41 यजमान यज्ञ में आहुति डालेंगे। 1 फरवरी को पूर्णाहुति, संतो के प्रवचन, कन्या पूजन व विशाल भंडारे के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन होगा।
गांव धनीरामपुरा के सरपंच एवं मंदिर के अग्रणी सेवादार विकल कुमार चौबे ने बताया कि कि कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगभवान शर्मा डीडी, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मार्किट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप वडैच, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गोल्डी खैहरा सहित पवन मार्केट के एम.डी. हनु चक्रपाणि, अधिवक्ता मिथुन अत्री, समाजसेवी विपिन काहडा, समाजसेवी अवतार वालिया सहित अनेकों गणमान्यजन शामिल होंगे।