सरस्वती तट पर दीप प्रज्वलित कर किया अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव व सरस मेला शुभारम्भ


अभिषेक पूर्णिमा 

सरस मेले के आयोजन से दर्शकों में दिखा उत्साह, विभिन्न स्कूली बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुतियों से सरस्वती तट पर बना रहा भक्तिमय माहौल, माँ सरस्वती की वंदना के साथ शुरू किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पिहोवा 19 जनवरी उपमंडल पिहोवा के पवित्र सरस्वती तट पर अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन सोमवार को हुआ। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमेन अमरपाल राणा ने रिब्बन काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान डीडी शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरमेन आशीष चक्रपाणी, जिला अध्यक्ष सरदार तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, मार्किट कमेटी चेयरमैन तरनदीप सिंह वड़ैच भी उपस्थित रहें। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके उपरांत सभी मेहमानों ने हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, सरस मेल और हरियाणा की विरासत व धरोहर को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का इतने बड़े स्तर पर आयोजन होना बेहद गर्व की बात है। गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को जो स्वरूप सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड देना चाहता था, वह यहां पर देखने को मिला है। पिहोवा एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां पर सरस्वती की धारा बहती हुई दिखाई देती है। इसके अतिरिक्त पूर्वजों के पिंडदान के लिए भी पिहोवा शहर की बहुत मान्यता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के प्रयासों से सरस्वती महोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन उपमंडल पिहोवा में किया गया। सरस्वती महोत्सव पूरे देश में पांच दिन के लिए मनाया जा रहा है। उपमंडल पिहोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव व सरस मेले का आयोजन होना इस स्थल की महिमा को और अधिक बढ़ाता है।
 

     सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि अंर्तराष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रशासन के अधिकारियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र की पहचान होती है। इसके अतिरिक्त लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है, जहां पर वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में आयोजित इस कार्यक्रम से नगरी का मान-सम्मान बढ़ा है।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पर आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व स्वागत किया। बसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर माँ सरस्वती के आशीर्वाद से पिहोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव ने पिहोवा का नाम विश्व स्तर पर बढ़ा दिया है। जिस प्रकार धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का नाम गीता महोत्सव के कारण विश्व प्रसिद्ध हुआ है, उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव ने विश्व में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने कहा कि सोमवार को आदिबद्री से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज किया गया है। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। सरस मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बार विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं तथा लोग खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने पिहोवा के लोगों से आह्वान किया कि वे इसी तरह बढ़-चढ़ कर महोत्सव में भाग लेते रहें तथा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आनंद लें।


इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके अतिरिक्त सीडी पब्लिक स्कूल द्वारा राम आएंगे नृत्य की प्रस्तुति, कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल द्वारा श्री कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति, गीता मॉडल स्कूल द्वारा नव दुर्गा नृत्य की प्रस्तुति, एजीएस स्कूल द्वारा योगा प्रस्तुति स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा ऋतु शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा हरियाणा पर आधारित प्रस्तुतियां दी।


इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा मां सरस्वती का छायाचित्र देकर सम्मानित भी किया गया। महोत्सव में मंच का संचालन उमाकांत शास्त्री द्वारा किया गया। महोत्सव में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों को माँ सरस्वती के छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, प्रदीप, साधु राम सैनी, तहसीलदार पुनम सोलंकी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, हनु चक्रपाणि, हरविंदर सिंह, अमरजीत वासन, लाडी पाल, सतपाल सैनी, डा. सतीश सैनी, सुखबीर सिंह, विक्की शर्मा, सुशील गर्ग व नगर पालिका पार्षद व विभिन्न गांवों के सरपंच व अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post