अभिषेक पूर्णिमा
डी. ए.वी. , कालेज, पिहोवा में सात दिवसीय शिविर आरंभ
डी.ए.वी० कालेज पिहोवा में स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर में आरम्भ हुआ। यह योजना कालेज में पिछले अनेकों वर्षों से बखूबी कार्यरत है। इस योजना के तहत कालेज में दो ईकाईयां कार्य कर रही है। इस शिविर के उद्घघाटन अवसर पर श्रीमति गीता शर्मा अध्यक्षा महिला मोर्चा भाजपा, पिहोवा मुख्यातिथि, महेश कुमार र सब इंसपेक्टर पिहोवा, हरियाणा पुलिस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपनी कालेज की यादों को ताज़ा करते हुए, अपने राजनीतिक सफ़र के बारे में बात करते स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार अपने आप पर भरोसा, मेहनत और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते है। विशिष्ट अतिथि महेश कुमार जी ने लीडरसिप के गुण किस प्रकार विकसित हो सकते है, के बारे में स्वंय सेवकों को विस्तार से बताया। इस वर्ष की थीम आई यूथ फॉर माई भारत और डिजिटल लिटरेसी' के मद्देनज़र दो लैक्चर का आयोजन स्वयं सेवकों के लिए किया गया साइबर क्राइम विषय पर श्री देवेन्द्र कुमार ए.एस.आई. पिहोवा हरियाणा पुलिस स्वंय सेवकों से मुखातिब हुए। उन्होंने डिजिटल फ्राड से बचने के लिए भरपूर जानकारी सांझा की। कालेज कीकार्यवाहक प्राचार्या डा० सुमनलता जी ने इस अवसर पर आए मेहमानों का स्वागत पौधे भेंट करके किया। उन्होंने प्रोग्राम ऑफिसर डॉ गुरप्रीत कौर व डॉ प्रवीण कुमार को खूबसूरत आयोजन के लिए बधाई दी। इस समस्त कार्य को सुचारू रूप से चलाने में प्रो सुलेखा व प्रो० अभिषेक की भूमिका बहुत सराहनीय रही। सुबह की शुरुआत एन. एस एस. गान से जहां हुई वहीं समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। मध्य भाग में रणजीत सिंह, अंजली , करिष्मा व खुशी की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया। स्वंय सेवकों ने अपने-अपने वर्ग के तहत अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह बहुत खूबसूरती से किया। शिविर आयोजन में सबने मिलकर काम करने की कला अनूठी कला प्रदर्शित की। जहां मंच संचालन डा० प्रवीण जो ने किया वहीं डा० गुरमीत कौर ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया
