अभिषेक पूर्णिमा
--मेंढक दौड़ व 100 मीटर दौड़ में गुंजन ने जीती दो मेडल, नगद राशि व मेडल देकर मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
पिहोवा 30 दिसंबर - जिला परिषद कि चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि यदि बेटियों को अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती हैं। आज की बेटियां खेल, शिक्षा और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। चेयरमैन कंवलजीत कौर ने यह शब्द गांव अरनैचा में रेणुका जी सेवा समिति द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। रेणुका सेवा समिति के प्रधान महावीर सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनैचा की कक्षा 7वीं की छात्रा गुंजन, पुत्री नसीब सिंह ने मेंढक दौड़ और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो ट्रॉफियां, मैडल तथा 1100-1100 रुपये नकद पुरस्कार जीतकर अपने गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
समारोह में जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सरपंच राम लाल,पूर्व सरपंच सोमनाथ, समिति के प्रधान महावीर सिंह ने कहा कि गुंजन जैसी होनहार छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और सरकार व समाज को ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर साइंस मास्टर सुनील कुमार, गुंजन के पिता नसीब सिंह , ग्रामीणों व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया। सभी ने गुंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
