राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचारों और विशेष रूप से हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के दिशानिर्देश अनुसार शिवसेना हिंदुस्तान के पदाधिकारी एवं विभिन्न सनातनी संगठनों द्वारा पिहोवा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम पिहोवा को सौंपकर केंद्र सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाने तथा वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जगीर मोर ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले मानवता को शर्मसार करने वाले हैं और भारत सरकार को इस विषय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रोशन शर्मा, शहरी प्रधान राजीव कुमार जॉनी, विजय कौशिक, दीपक सैनी, रवि कुमार, अंकित, दीपक लाड़ी सहित अनेक शिवसैनिक एवं सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में हिंदू समाज के उत्पीड़न के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Tags
पिहोवा