लोगों की सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो रहा आयुर्वेदिक जूस: जोगिंद्र बेदी


--गुरूद्वारा मक्खन शाह के बाहर लगाया आयुर्वेदिक जूस का लंगर

अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा 

पिहोवा, 13 जुलाई:  गुरुद्वारा सिंह सभा की साध संगत की तरफ से आज गुहला रोड स्थित बाबा मक्खन शाह गुरुद्वारा के बाहर आयुर्वेदिक जूस का लंगर लगाया गया। जो प्रातः सुबह 7 से 8 बजे के बीच आते जाते राहगीरो को रोककर पिलाया गया। इस बारे जानकारी देते हुए गुरुद्वारा मक्खन शाह गुरुद्वारा के अग्रणी सेवादार जसबीर सिंह जस्सी ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादार स. जोगिंद्र सिंह बेदी सहित समस्त सेवादारो की टीम की ओर से यह आयुर्वेदिक जूस के लंगर का आयोजन 24 जून से शुरू किया गया था जो आज तक निरंतर चल रहा है पिछले रविवार को यह जूस का लंगर सरस्वती मंदिर के बाहर लगाया गया था। जोगिंद्र बेदी ने बताया कि रोजाना यह जूस का लंगर कुरुक्षेत्र रोड़ पर गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से प्रातः 7 से 8 बजे के बीच लगाया जाता है जो आगे दो माह तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस आयुर्वेदिक जूस के लंगर में विभिन्न प्रकार की सब्जियां व पत्तों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमे करेला, घीया, टमाटर, खीरा, पालक, कच्ची हल्दी, पुदीना, हरा धनिया, नींबू, एलोवेरा, चकुंदर, आवला,पेठा, अदरक, नीम के पत्ते,कड़ी पत्ता, शुगर के पत्ते, गिलोय, अमरूद व जामुन के पत्ते इत्यादि शामिल है। 

                सेवादार जोगिंदर बेदी ने कहा की आयुर्वेदिक जूस लोगों की सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो रहे हैं। जिनकी मदद से इम्यूनिटी मजबूत होती है व पाचन क्रिया भी बेहतर होता है। लीवर फंक्शन के साथ ही त्वचा स्वस्थ भी बरकरार रहती है। इसके साथ गैस, अपच, कब्ज, पिम्पल्स सहित अन्य पेट से संबंधित कोई समस्या है तो वे इस आयुर्वेदिक जूस को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। इस अवसर पर बाबा वरयाम सिंह, अवतार सिंह, रघुवीर सिंह लखविंदर सिंह चतर सिंह खजान सिंह निरंजन सिंह जसबीर जस्सी, त्रिलोक सिंह, एडवोकेट वीरभान बाखली सहित अनेक सेवादार मौजूद थे। 

फोटो :- गुरूद्वरा मक्खन शाह मे आयुर्वेदिक जूस लंगर की सेवा में शामिल सेवादार।

Post a Comment

Previous Post Next Post