सरस्वती की नगरी पिहोवा के लिए राज्य सरकार के साथ -साथ केंद्र सरकार भी दे रही है विशेष ग्रांट: मनोहर लाल खट्टर


अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा 

डीडी शर्मा की अगुवाई में किया गया मनोहर लाल का सम्मान

पिहोवा, 14 जुलाई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों से ही पिहोवा हलके के विकास के लिए विशेष ग्रांट जारी की जा रही है। इसके लिए जय भगवान शर्मा डीडी के अथक प्रयास रहे है, जिसके चलते प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों ही सरस्वती की नगरी पिहोवा के लिए दिल खोल कर अनुदान राशि दे रही है। पिहोवा हलके का भरपूर विकास करवाने के लिए जय भगवान शर्मा डीडी दिन रात प्रयासरत रहते हैं। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर बातचीत करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
                 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश की भाजपा की अगुवाई वाली डबल इंजन सरकार हरियाणा का तीव्र गति से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की जय भगवान शर्मा डीडी जैसे मेहनती नेता अगुवाई करते वह हलका विकास के मामले में दूसरे क्षेत्रों के लिए मिसाल बन जाता है। इसी के चलते पिहोवा हलका जय भगवान शर्मा डीडी की मेहनत, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान स्थापित करने और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिहोवा हलके के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। डीडी शर्मा पिहोवा के विकास के लिए जो भी मांग  उनके समक्ष रखेंगे। उसको पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और जय भगवान शर्मा के बीच राजनीतिक विषय पर लगभग आधा घंटा चर्चा हुई।  उन्होंने डीडी को मजबूत जनाधार वाला संघर्षशील नेता बताया। मनोहर लाल नें कहा कि जय भगवान शर्मा के काम और मेहनत नें कुरुक्षेत्र  जिले में पार्टी को मजबूत किया है. इस अवसर पर जय भगवान शर्मा डीडी ने कार्यकर्ताओं की तरफ से मनोहर लाल को सरस्वती माता का चित्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा प्रदेश तरक्की और विकास की तरफ बढ़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिना खर्ची पर्ची रोजगार की पहल करने वाले पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों के हित व कल्याण के लिए काम किया है। डीडी ने मनोहर लाल का आशीर्वाद लिया और अपने कार्यालय में पहुँचने पर आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post